फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मैहतपुर ट्रैफिक पुलिस ने की स्कूल बसों की चेकिंग

मैहतपुर ट्रैफिक पुलिस ने की स्कूल बसों की चेकिंग

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मैहतपुर ट्रैफिक पुलिस ने की स्कूल बसों की चेकिंग
स्कूल बसों में ठूंस-ठूंस के भरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। स्कूल बसों में ओवरलोडिंग की शिकायतों पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र चौक, जखेड़ा-बनगढ़ संपर्क मार्ग पर बसों की चेकिंग की।

इनमें तय सीटों से ज्यादा स्कूली बच्चों को बिठाया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस टीम ने पाया कि स्कूल बसों में छात्रों को बैठने तक की जगह नहीं थी। उन्हें खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ रहा है। चेंकिग के दौरान यातायात पुलिस ने ओवर लोडिंग के चलते दो स्कूल बसों के चालान काटे और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी। इस दौरान दोपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। एक 13 वर्षीय दोपहिया वाहन चालक का चालान काटा। कुछ दोपहिया वाहन चालकों को ट्रिपल राइडिंग तथा बिना हेल्मेट के चालान काटे गए और भविष्य में यातायात नियमों की पालना को सख्त निर्देश दिए।


इस बारे में यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि स्कूल बसों में बच्चों को ठूंस ठूंस कर ले जा रहे बस चालकों को सख्त हिदायतें जारी की गईं। टीम में उनके साथ आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी राजकुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed