फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बुलेट पर बिना हेल्मेट ट्रिप्पल राइडिंग, बाइक में पटाखे बजाकर कर रहे छेड़खानी

बुलेट पर बिना हेल्मेट ट्रिप्पल राइडिंग, बाइक में पटाखे बजाकर कर रहे छेड़खानी

Mon, 29 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलेट पर बिना हेल्मेट ट्रिप्पल राइडिंग, बाइक में पटाखे बजाकर कर रहे छेड़खानी
शरारती तत्वों की हरकतों से छात्राएं परेशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। स्थानीय कॉलेज के पास बुलेट के पटाखे बजाकर कुछ युवा कॉलेज की छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। शरारती तत्व सड़क पर सरेआम छात्राओं के पास बुलेट के पटाखे बजा रहे हैं। सुबह के समय कॉलेज के पास तेज रफ्तार बुलेट पर पटाखे बजा रहे युवकों को आम तौर पर देखा जा सकता है।


इन शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने में पुलिस भी नाकाम दिखाई दे रही है। प्रदेश सरकार एक ओर बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दे रही है दूसरी ओर शरारती तत्व नियमों एवं कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। आए दिन ऊना-नंगल मार्ग पर दिनदहाड़े शरारती तत्व कभी खुली जीप में गाने लगाकर तो कभी बुलेट पर तेज रफ्तार से गेड़ियां लगाकर छात्राओं का परेशान कर रहे हैं। ऐसे युवक बाइक ट्रिप्पल राइडिंग करके यातायात नियमों को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। शरारती तत्वों पर नकेल कसने में पुलिस भी नाकाम दिख रही है। गौरतलब है कि पुलिस भी मात्र सौ से दो रुपये का चालान काट कर शरारती तत्वों का छोड़ देती है। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि मामला उनका ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed