{"_id":"5b69aa2c4f1c1bbd298b830a","slug":"171533651500-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से टीवी, पंखे जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्टेज बढ़ने से टीवी, पंखे जले
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट/ऊना। ग्राम पंचायत अपर गगरेट में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए। घटना में लोगों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों ने विद्युत विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग करने के साथ मुआवजे की भी मांग की है।
अपर गगरेट के सुमन कुमार, रामचंद्र, राकेश कुमार, अजय कुमार व प्रीतम चंद ने बताया कि मंगलवार ग्यारह और बारह बजे अचानक से वोल्टेज बढ़ गई। जिन लोगों ने टीवी और पंखे चला रखे थे उनमें से धुआं निकलने लगा। सुमन कुमार ने बताया कि उस समय वह मोबाइल फोन चार्ज कर रहे थे।
विज्ञापन
अचानक फोन का चार्जर फट गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अचानक वोल्टेज बढ़ जाने के कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने विभाग से इस समस्या के स्थायी समाधान के साथ पीड़ितों को मुआवजा अदा करने की भी मांग की है। इस बारे में बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि वह कनिष्ठ अभियंता को इसका पता लगाने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन