{"_id":"5beda479bdec226957070e68","slug":"151542300793-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलेटा में भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलेटा में भीषण अग्निकांड में पशुशाला राख
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
फायर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विस के सतलेटा गांव में हुए भीषण अग्निकांड से पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में पीड़ित परिवार को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बुधवार देर रात हुए अग्निकांड में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों के पीछे शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। हलका पटवारी ने मौके पर दौरा कर नुकसान आकलन किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सतलेटा गांव में बुधवार देर रात केवल कृष्ण की पशुशाला में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटें निकलनी शुरू हो गईं। आग की लपटें देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने फौरन आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन असफल रहे। इसी बीच लोगों ने फायर गांव कर्मियों को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर भीषण आग पर काबू पाया। अग्निकांड में पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं कीमती लकड़ी, पशुचारा सहित अन्य सामान भी जलकर स्वाह हो गया। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।