फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कार में 1 किलो 405 ग्राम चरस बरामद

कार में 1 किलो 405 ग्राम चरस बरामद

Tue, 30 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कार में 1 किलो 405 ग्राम चरस बरामद
भरवाईं नाके पर पुलिस ने सप्लायर दबोचा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)।
चिंतपूर्णी पुलिस ने मंगलवार को भरवाईं के पास चरस की तस्करी के आरोप में मंडी जिला के एक मुख्य सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से करीब एक किलो 405 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस थाना के एसएचओ ने मंगलवार सुबह भरवाईं मुबारिकपुर रोड पर नाका लगाया था। इसी दौरान वहां से कार जा रही थी। उसे थाना प्रभारी ने तलाशी के लिए रोका। कार चालक ने भागने का प्रयास करने लगा लेकिन उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो कार की सीट के नीचे से एक किलो 405 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर इसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिंद्र कुमार निवासी घारा डाकघर चतरोखली सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी कई सालों से क्षेत्र में चरस सप्लाई का काम करता रहा है। इसकी पुलिस को पिछले काफी समय से तलाश थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है कि आरोपी चरस की इतनी बड़ी खेप को कहां सप्लाई करने जा रहा था। इससे पहले भी चिंतपूर्णी पुलिस नशा एवं शराब माफिया को लेकर दो दर्जन के करीब मामले पकड़ चुकी है। इस बारे में एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed