{"_id":"5c81510fbdec22141d19d35e","slug":"141551978767-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार के हमले से युवक लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार के हमले से युवक लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तुतडू में पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन के करीब युवकों ने राहगीर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। वारदात में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित अजय कुमार निवासी कांगू बुधवार देर रात करीब नौ बजे अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान युवक कुशल और उसके साथियों ने अजय का रास्ता रोकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे अजय कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद घायलावस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अजय का उपचार जारी है।
पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह तुतडू बाजार में पिछले तीन वर्ष से कपड़े की दुकान कर रहा है। उसकी बहन भी वहीं ब्यूटीशियन की दुकान करती है। पीड़ित अजय ने आरोप लगाया है कि कुशल उसकी बहन को पिछले चार महीनों से तंग कर रहा था।
विज्ञापन
इसके चलते उसने पुलिस थाने में उससे माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद वह लगातार उसकी बहन को परेशान कर रहा था। इसके चलते उसने नशे में दोस्तों के साथ मिलकर रात को उस पर हमला किया। इससे उसे सिर पर चोट लगी है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अजय कुमार निवासी बसैल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा वारदात की आगामी छानबीन जारी है।