फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अज्ञात वाहन ने रौंदा राहगीर व्यक्ति

अज्ञात वाहन ने रौंदा राहगीर व्यक्ति

Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने रौंदा राहगीर व्यक्ति

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुठियाड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों की सहायता से अंब अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को उपमंडल अंब के तहत कुठियाड़ी में लिंक रोड के समीप एक पैदल जा रहे व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अंब के डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed