फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जेल से फरार था चरस के साथ पकड़ा आरोपी

जेल से फरार था चरस के साथ पकड़ा आरोपी

Sat, 19 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
जेल से फरार था चरस के साथ पकड़ा आरोपी
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं में कुछ दिन पहले नाकेबंदी के दौरान चिंतपूर्णी पुलिस की ओर से एक कार से दो किलो चरस के साथ पकड़े गए आरोपी से कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी काफी खूंखार किस्म का व्यक्ति है। 2005 में मंडी की गोहर पुलिस ने उसे 11 किलो चरस के साथ पकड़ा था और सेशन जज मंडी ने 2006 से उसे दस साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माना किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कंडा जेल से साल 2008 में पैरोल पर अपने गांव छुट्टी आया परंतु छुट्टी के उपरांत वापस कंडा जेल नहीं गया, जिस पर इसे भगौड़ा घोषित किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस अवधि के दौरान आरोपी श्याम लाल बनकर घूम रहा था। श्याम लाल आरोपी का भाई है, जिसका आधार कार्ड भी उसकी जेब से बरामद हुआ है। जबकि भरवाईं में पकड़े जाने पर भी उक्त आरोपी ने अपना पता पुलिस को गलत बताया, जबकि इसका सही पता गांव धार डाकखाना थाल्टू खोड तहसील पद्दर जिला मंडी है। आरोपी रामलाल द्वारा चरस से की गई कमाई की भी पुलिस जांच कर रही है। इसमें पाया गया है कि आरोपी और इसकी पत्नी के खाते में 61000 रुपये नकद, 15 बीघा भूमि, एक निजी मकान और एक कार है। बाकी संपत्ति की पुलिस निरंतर जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि वह पिछले काफी समय से जिला ऊना में नशे की सप्लाई करता रहा है। उधर, एसपी ऊना संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भरवाईं में पकड़ा गया चरस आरोपी जेल से फरार कैदी है। साथ ही इसे भगौड़ा भी घोषित किया गया है। आरोपी ने पुलिस को अपनी पहचान भी गलत बताई थी। आरोपी की संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed