{"_id":"5bb258ee867a55013f17dc38","slug":"131538414830-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईक की टक्कर से राहगीर व बाईक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईक की टक्कर से राहगीर व बाईक सवार घायल
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल
राहगीर नाजुक हालत में पीजीआई रेफर
अंब के टकारला मोड़ पर देर रात सड़क हादसा
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। टकारला मोड़ पर तेज रफ्तारी बाइक ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात सुरजीत कुमार पुत्र रछपाल सिंह निवासी धुसाड़ा की बाइक ने राहगीर को चपेट में ले लिया। इस कारण राहगीर और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से अज्ञात राहगीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।