{"_id":"5b92b22c867a557ff47dd437","slug":"131536340524-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बसाल में सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी घालुवाल जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नरेश कुमार किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बसाल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मों का ताव न सहते हुए नरेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।