{"_id":"5bb258f8867a557ff96752d5","slug":"121538414840-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में महिला के कान की बालियां छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल में महिला के कान की बालियां छीनी
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नंगल। शातिर चोरों ने राजनगर मोहल्ला में महिला के कान से सोने की बालियां छीन ली। देर शाम हुई घटना से लोगों में दहशत है।
पीड़िता राज रानी ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर बच्चों के साथ घर आ रही थी। घर के पास नकाबपोश बाइक चालक ने उसके कानों से सोने की बाली झपटी और फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि झपटमार का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ने में असफल रही। झपटमारी की यह घटना पड़ोसियों के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसकी मदद से पुलिस झपटमारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है। नंगल के डीएसपी जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।