{"_id":"5c699e3abdec22120179b9fe","slug":"111550425658-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगडै़ल चालकों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिगडै़ल चालकों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने बिगडै़ल चालकों पर शिकंजा कस दिया है। जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 92 वाहनों के चालान किए।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 92 में से 76 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 20 हजार रुपये प्राप्त किए। इनमें से 40 चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, 19 चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, सात चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, एक चालान लापरवाही और उतावलेपन से वाहन चलाने पर, आठ चालान शराब के नशे में वाहन चलाने पर, एक चालान प्रेशर वाहन में हॉर्न बजाने पर, दो चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, पांच चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा आठ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर तीन लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 300 रुपये प्राप्त किए गए।