{"_id":"5b4e00484f1c1b46748b5635","slug":"111531838536-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कार में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-कार में टक्कर, दो घायल
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर बस एवं कार में जोरदार टक्कर हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर बस एवं कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार चालक सहित दो लोगों गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीबीएमबी की बस नाइट ड्यूटी के कर्मियों को नंगल से भाखड़ा लेकर जा रही थी। आयकर विभाग के कार्यालय के निकट जैसे ही कर्मियों को चढ़ाने के लिए रुकी तो पीछे से कथित तौर पर तेज रफ्तार आ रही कार का चालक संतुलन नहीं रख पाया और सीधे बस को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक सुखदेव पुत्र छांगा राम और उसका बेटा नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें फौरन बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी सन्नी खन्ना ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन