{"_id":"5aa3d92f4f1c1bab758b4ac1","slug":"111520687407-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौल में मेन पाइपलाइन से पानी की चोरी, एफआईअार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बौल में मेन पाइपलाइन से पानी की चोरी, एफआईअार
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी की मेन पाइपलाइन से पानी चोरी करने वालों लोगों के खिलाफ बंगाणा पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। आईपीएच विभाग बंगाणा के एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि मेन पाइपलाइन से पानी चुराने पर 17 पंचायतों की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर पंचायतों के लोग लगातार विभाग को कर रहे थे।
बरनोह से डोहगी को आने वाली मेन पाइपलाइन से कुटलैहड़ की 17 पंचायतों को पानी की सप्लाई की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बौल और समूर के बीच मेन पाइपलाइन के एयरवाल्व खोलकर पानी की चोरी करते थे। शुक्रवार को आईपीएच विभाग बंगाणा की टीम ने मेन पाइपलाइन से पानी चोरी किए जाने वाली जगह का मुआयना किया। विभाग की टीम को देखते ही मेन पाइपलाइन से पानी चोरी करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
एसडीओ नरेश शर्मा ने बताया कि बरनोह-डोहगी मेन पाइपलाइन से पानी चारी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंगाणा थाना के प्रभारी कमल नैन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आईपीएच विभाग की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन