{"_id":"5a0ed5024f1c1ba7678bc168","slug":"111510921474-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलग्रां में महिला ने गटक लिया कैरोसिन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलग्रां में महिला ने गटक लिया कैरोसिन
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
क्षेत्र के गांव जलग्रां में 25 वर्षीय प्रवासी महिला ने केरोसीन गटक लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। उसे फौरन अचेत अवस्था में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। घटना के दौरान महिला ने तेल को कपड़ों पर भी छिड़क लिया था। महिला ने ऐसा क्यों किया, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं मामले के बारे में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
यूपी निवासी हरिदयाल अपनी पत्नी सरिता के साथ पिछले काफी समय से जलग्रां में रहता है। शुक्रवार सुबह हरिदयाल रोजाना की तरह मजदूरी के लिए चला गया जबकि पत्नी सरिता घर पर अकेली थी। दोपहर भोजन करने के लिए जब हरदियाल घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी बेहोशी की हालत में पड़ी है और केरोसीन का सेवन किया हुआ है। महिला के कपड़ों पर भी केरोसीन छिड़का हुआ था। उसे फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन