{"_id":"69b9682909134afb450d79bb","slug":"congress-leader-anil-arrested-on-charges-of-posting-on-social-media-against-pm-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट डालने के आरोप में कांग्रेस नेता अनिल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट डालने के आरोप में कांग्रेस नेता अनिल गिरफ्तार
Tue, 17 Mar 2026 08:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना )।
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना )।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:11 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से जारी नोटिस के बाद अनिल डडवाल मंगलवार को खुद ही जांच में शामिल होने पहुंचे। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में न्यायाधीश के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पीएम के खिलाफ पोस्ट मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के आरोप में दर्ज मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल डडवाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को वह जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल कार्यालय पहुंचे थे, जहां लंबी पूछताछ के बाद देर सायं उनकी गिरफ्तारी की गई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की ओर से जारी नोटिस के बाद अनिल डडवाल मंगलवार को खुद ही जांच में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में न्यायाधीश के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 25 फरवरी को अनिल डडवाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने उनके गांव भी पहुंची थी लेकिन वह वहां नहीं मिले थे। उधर, अनिल डडवाल की गिरफ्तारी पर क्षेत्रीय विधायक राकेश कालिया ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार अनिल डडवाल के साथ खड़ा है।
विज्ञापन