फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   chintpurnai temple thousands, piligrim take darshan

Una News: खराब मौसम भी नहीं रोक पाया भक्तों के कदम, चिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़

Sun, 02 Apr 2023 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
chintpurnai temple thousands, piligrim take darshan
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र की समाप्ति के बाद भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह से ही मां के दरबार में भक्तों की खूब चहल-पहल रही। मंदिर कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।
विज्ञापन


खराब मौसम और हल्की बूंदाबांदी भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पाए। चैत्र नवरात्र में भी इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली, जितनी भीड़ अब उमड़ रही है। माता रानी के दर्शनों को भक्तों की कतारें मुख्य बाजार को पार करते लुधियाना सराय के तक पहुंच गई। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार के बाद माता रानी के दर्शन हुए। व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के लिए मंदिर प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 15,000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाया। शनिवार को मंदिर में अधिक श्रद्धालु पंजाब और उत्तर प्रदेश से पहुंचे।
विज्ञापन


लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का हुजूम लगता रहा। जब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लिफ्ट से भेजा जा रहा था, तो दर्शनों के लिए लगी लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए लिफ्ट सुविधा बंद करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने में महिला होमगार्ड राधा, किरण, ममता, अनिता सहित अन्य मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड के इंचार्ज पूर्ण सिंह, पीसी रविंद्र कुमार, हवलदार शिव दयाल शर्मा, हवलदार दिलबाग, तिलकराज और विमेश मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते नजर आए। पीसी विजय कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं। सभी होमगार्ड जवान ने डयूटी को बखूबी निभाया है। अब भी जवान भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि ज्यादा भीड़ को देखते हुए लिफ्ट पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इससे लाइनें सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed