{"_id":"64135846798e2ef374039624","slug":"chaitra-navratri-fair-from-22-chintpurni-temple-will-be-open-for-devotees-for-24-hours-una-news-c-19-1-90334-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चैत्र नवरात्र मेले 22 से, श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा चिंतपूर्णी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चैत्र नवरात्र मेले 22 से, श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा चिंतपूर्णी मंदिर
Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले 22 से 30 मार्च तक होंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने मेले के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दी। बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर यात्रियों से लिए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी। श्रद्धालु दर्शन केे लिए पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा और शंभू बैरियर से प्राप्त कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग की ओर से एक-एक मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी, जहां श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा। श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाने की जिम्मेदारी जल शक्ति विभाग की होगी। मेले के दौरान भिक्षावृत्ति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी बलबंत पटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नितिन चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गर्ग, पुलिस उपनिरीक्षक रमेश चंद, प्रधान ग्राम पंचायत छपरोह शशि कालिया, प्रधान ग्राम पंचायत नारी अल्का संधू आदि मौजूद रहे।
लंगर लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य
उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान अगर कोई लंगर लगाना चाहता है तो उसके लिए पहले लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए 10 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है। लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी की ओर से तय किए स्वच्छता, सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। न मानने पर लंगर के लिए जारी परमिट रद्द किए जाएंगे। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही समेत यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
पुलिस-होमगार्ड के 400 जवान देंगे सेवाएं
नवरात्र मेले के लिए क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे। जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र में पुलिस-होमगार्ड के करीब 400 जवान तैनात रहेंगे। मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।