फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car and private factory bus collide, two injured

Una News: कार और निजी फैक्ट्री की बस में टक्कर, दो घायल

Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car and private factory bus collide, two injured
सलोह में बस व निजी उद्योग की टक्कर में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के सलोह में सुबह सवा पांच बजे एक कार और निजी फैक्ट्री की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक और उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और अचानक बस से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवकों की पहचान अशोक कुमार पुत्र रिखी राम निवासी बढ़ेडा और प्रवीण कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी बस्सी बढ़ेडा के रूप में हुई है। एसपी ऊना अमित यादव का कहना है कि सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed