फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bike used in robbery case in Gold Loan Branch recovered from Nangal

Una News: गोल्ड लोन ब्रांच में लूट मामले में इस्तेमाल बाइक नंगल से बरामद

Sat, 30 Nov 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Bike used in robbery case in Gold Loan Branch recovered from Nangal
आरोपी अमनदीप को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने किया था गिरफ्तार
ऊना पुलिस कस्टडी ट्रांसफर पर लाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शहर के हमीरपुर सड़क मार्ग पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में बंदूक दिखाकर लूटपाट के प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ चल रही है। शनिवार को पुलिस की टीम आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई और पूरे घटनाक्रम को देहराया। आरोपी से पूछताछ के दौरान कुछ सुबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। इनके आधार पर पुलिस ने वारदात में आरोपियों की ओर से इस्तेमाल बाइक को साथ लगने नंगल शहर से बरामद किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अमनदीप कंबोज निवासी गांव व डाकखाना पिंडी, तहसील गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। इसे उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस कस्टडी ट्रांसफर करवाकर ऊना लाई है। यहां अदालत में पेश कर आरोपी अमनदीप को पुलिस ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले के तीन अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। बीती 10 जून की सुबह ऊना शहर में हमीरपुर सड़क मार्ग के किनारे स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में दो अज्ञात युवकों ने बंदूक दिखाकर ब्रांच कर्मियों सहित एक महिला ग्राहक से मारपीट की। इसके बाद दो और साथी ब्रांच में घुसे और लूट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान ब्रांच में लगा सायरन बज उठा और सभी आरोपी ब्रांच कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात के करीब पांच माह बाद ऊना पुलिस ने मुख्य आरोपी अमनदीप निवासी फिरोजपुर, पंजाब को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी से सख्ती से पूछताछ हो रही है। कुछ कड़ियां खुली हैं और वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया है। जल्द आरोपी के अन्य साथियों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed