फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bike accident

बाइकों में आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

Wed, 13 Nov 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
bike accident
भरवाईं (ऊना)। निकटवर्ती किन्नू गांव के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को चोटें आई हैं। एक बाईक सवार युवक की टांग में फ्रेक्चर है। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई है। शराब के नशे में धुत्त बाइक चालक उपचार के दौरान अंब अस्पताल में डॉक्टरों को चकमा देकर फरार हो गया है। उसकी चिंतपूर्णी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी यातायात प्रभारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि रात के समय जब आकाश भारद्वाज पुत्र एडवोकेट वीरेंद्र भारद्वाज निवासी रेही बाइक से भरवाईं की तरफ आ रहा था, तो दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार कार्तिक निवासी नया नगंल की बाइक ने आकाश भारद्वाज की बाइक को टक्कर मार दी। इससे आकाश बाइक समेत सड़क के बीचों-बीच गिर गया। टक्कर मारने वाले के साथ एक युवक बाइक के पीछे भी बैठा था। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर गंभीर रूप से घायल हुए आकाश को एंबुलेंस से अंब अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

टक्कर मारने वाले बाइक सवार कार्तिक को भी मामूली चोटों के चलते अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने आकाश की टांग में फ्रेक्चर बताया है। टक्कर मारने वाला युवक अस्पताल पहुंचते ही रात को ही गायब हो गया। थाना प्रभारी जगबीर ठाकुर का कहना है कि रात को ये हादसा हुआ था। इसमें पुलिस ने शराब के नशे में धुत्त टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed