फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhagwant Mann again reached Nangal on the issue of releasing excess water

Una News: अतिरिक्त पानी छोड़ने के मुद्दे पर फिर नंगल पहुंचे भगवंत मान

Sun, 11 May 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann again reached Nangal on the issue of releasing excess water
कहा- पानी छोड़ने की जिद छोड़े बीबीएमबी अधिकारी
विज्ञापन

पड़ोसी देश पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं, पंजाब में ब्लैक आउट जारी रहेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। बीबीएमबी की ओर से हरियाणा को अतिरिक्त 8500 क्यूसिक पानी देने का मामला अभी सुलझा नहीं है। रविवार को जैसे ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पता चला कि बीबीएमबी हरियाणा के लिए पानी छोड़ने जा रहा तो वे अन्य कार्यक्रम स्थगित कर नंगल डैम पहुंच गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीबीएमबी को साफ शब्दों में कहा कि बार-बार पानी छोड़ने की जिद नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कोई हादसा हुआ तो उसकी जिम्मेदारी बीबीएमबी की होगी। केस बीबीएमबी के अधिकारियों पर दर्ज होगा। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि 20 मई से पहले हरियाणा को एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। कहा कि एक तरफ पंजाब देश से कंधे से कंधा मिलाकर जंग लड़ रहा है, दूसरी ओर हर दूसरे दिन बीबीएमबी पानी छोड़ने की बात करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने कहीं नहीं लिखा कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मात्र सलाह दी, आदेश नहीं। भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। इसलिए पंजाब में ब्लैक आउट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed