फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempt to rob gold loan company at gunpoint in broad daylight

Una News: गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर लूटपाट का प्रयास

Tue, 11 Jun 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob gold loan company at gunpoint in broad daylight
ऊना की गोल्ड लोन शाखा में प्रवेश करते सीसीटीवी कैमरे कैद शातिर। संवाद - फोटो : ऊना के एक गोल्ड लोन शाखा प्रवेश करते हुए शतिर कैमरे में हुए कैद।संवाद
ऊना। ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित एक निजी गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में दिनदहाड़े पिस्टलधारी आरोपियों ने लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, शातिर शाखा में सायरन बजने पर वारदात अंजाम नहीं दे पाए और मौके पर तैनात चार कर्मियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर शाखा कर्मचारियों के साथ लुटरों ने मारपीट भी की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह स्वयं घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हमीरपुर-ऊना रोड पर स्थित गोल्ड लोन शाखा में सुबह 08:00 बजे कर्मी ड्यूटी के लिए पहुंचे। पहले से शाखा के बाहर धाक लगाए बैठे दो शातिर युवक शाखा में घुस गए और यहां पर तैनात कर्मचारी से गोल्ड लोन लेने संबंधित पूछताछ करने लगे। इसी बीच शाखा की ऊपरी मंजिल पर कर्मियों ने जैसे ही गेट खोला तो दोनों अंदर घुस गए। यहां पर एकाएक पिस्टल दिखाकर कर्मियों और यहां मौजूद एक ग्राहक पर रौब जमाने लगे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते शाखा में पहले से मौजूद दो लुटरों की मदद के लिए बाहर खड़े उनके अन्य दो साथी भी शाखा के अंदर घुस गए लेकिन यहां स्थापित बायोमीट्रिक मशीन में कोड न लग पाने के कारण यहां लगाया गया सायरन ऊंची आवाज में बज उठा। इससे सभी लुटेरे सहम गए और कुछ हाथ न लगने पर शाखा कर्मियों से मारपीट कर उनके चार मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए। घटना के संबंध में ऊना पुलिस को सूचित किया गया। स्वयं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शाखा सहित आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। बाकायदा इसकी रिकार्डिंग भी कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी में दो बाइकों पर सवार चार युवक आते दिख रहे हैं। मामले में शाखा में तैनात कर्मचारियों से भी पुलिस ने गहनता से पूछताछ की है। पुलिस ने शाखा के सहायक प्रबंधक हरप्रीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों को जुटाया है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed