फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Approval sought to start ultrasound facility on PPP mode in regional hospital

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांगी मंजूरी

Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Approval sought to start ultrasound facility on PPP mode in regional hospital
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में नहीं है अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

आए दिन मरीजों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क दी जाती है सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर अल्ट्रसाउंड सुविधा शुरू करने के लिए मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद ही अस्पताल में यह सुविधा शुरू हो सकेगी। वर्तमान में अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रसाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे मरीजों को आए दिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अल्ट्रसाउंड सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास जारी हैं। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने तक पीपीपी मोड के तहत यह सुविधा देने की योजना बनाई गई है। इस प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों को भेजकर मंजूरी मांगी गई है। बताया गया कि अस्पताल में सबसे अधिक अल्ट्रसाउंड गर्भवती महिलाओं के होते हैं, जिन्हें यह सुविधा निशुल्क दी जाती है। वर्तमान में अल्ट्रसाउंड के लिए मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में जाकर महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का हाल ही में तबादला हो गया है, जिसके बाद से यह सेवा बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अल्ट्रसाउंड जैसी आवश्यक सुविधा का न होना स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर रहा है। प्रतिदिन जिलेभर से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं, ऐसे में इस सुविधा का अभाव गंभीर समस्या बन गया है।

कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रसाउंड की सुविधा पीपीपी मोड पर शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed