{"_id":"6668bdd17e974ffa140247da","slug":"any-change-in-summer-vacation-is-wrong-chandrakesh-una-news-c-93-1-una1002-126032-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन अवकाश में किसी भी प्रकार का बदलाव गलत : चंद्रकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन अवकाश में किसी भी प्रकार का बदलाव गलत : चंद्रकेश
Wed, 12 Jun 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन ने कहा है कि शिक्षा विभाग के द्वारा इस वक्त छुट्टियों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकेश धीमान, महासचिव भीम सिंह, वरिष्ट उपप्रधान यशपाल, तनुजा प्रधान महिला विंग, नीतू शर्मा वित्त सचिव संजीव कुमार, प्रेस सचिव कश्मीर सिंह, हरीश गुप्ता सलाहकार ओम प्रकाश धीमान, राकेश चौहान कार्यालय सचिव एवं समस्त प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक से गुजारिश की है कि यदि छुट्टियों में बदलाव करना है तो संघ को कोई आपत्ति नहीं है, परंतु इसे सत्र के शुरुआत में किया जाना चाहिए, ताकि पहली अप्रैल से छुट्टियों में बदलाव हो सके। बीच में छुट्टियों में बदलाव का संघ विरोध करता है। इस वक्त अगर देखा जाए तो तापमान 42 डिग्री से लेकर 46 डिग्री तक जा रहा है और अत्यधिक गर्मी के कारण 28 मई से लेकर 4 जून तक तो इन सभी जिलों में अवकाश ही घोषित करना पड़ा है, क्योंकि उन दिनों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इतनी गर्मी होने के कारण बच्चों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया था, इसलिए अगर छुट्टियों में विभाग ने किसी भी प्रकार का बदलाव करना है, तो सत्र के शुरुआत में हो जाना चाहिए।