फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anita from Haroli Khas and Ashok from Beet get the command of BJP Mandal President.

Una News: हरोली खास से अनीता और बीत से अशोक को भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान

Wed, 15 Jan 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Anita from Haroli Khas and Ashok from Beet get the command of BJP Mandal President.
पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए हरोली भाजपा मंडलों के चुनाव
विज्ञापन

पहली बार ऊना में किसी मंडल का नेतृत्व किसी महिला को सौंपा गया
महिलाओं की भागीदारी पार्टी में हर पहलू से बढ़ाई जा रही : सुरेश चंदेल

संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। भाजपा मंडल चुनाव के दूसरे दौर में हरोली के दोनों मंडलों के चुनाव हुए। हरोली खास से अनीता जसवाल और बीत मंडल से अशोक कुमार शोकी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। यह चुनाव भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश चंदेल की अध्यक्षता में हुए। चुनाव के बाद सुरेश चंदेल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की सर्वसम्मति से यह चुनाव हुए। पहली बार ऊना में किसी मंडल की अध्यक्ष के तौर महिला का चुनाव हुआ है। यह एक साहसिक फैसला है जो इस बात को दर्शाता है कि महिलाओं की भागीदारी पार्टी में हर पहलू से बढ़ाई जा रही है।
उधर, हरोली खास मंडल से पहली महिला भाजपा अध्यक्ष बनीं अनीता जसवाल ने कहा कि वह क्षेत्र के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को साथ लेकर चलेंगी। इलाके का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। यह उनका सौभाग्य है कि हरोली खास से पहली भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने का मौका मिला। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार जताया। अनीता जसवाल हरोली की ग्राम पंचायत सलोह की मौजूदा प्रधान हैं।
विज्ञापन

बीत मंडल से चुनाव जीतने के बाद अशोक कुमार ने पार्टी हाईकमान और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में भाजपा को कार्यकर्ताओं की मदद और हाईकमान के निर्देश अनुसार मजबूत किया जाएगा। हरोली क्षेत्र में लोगों की कई समस्याएं हैं, जिन्हें सरकार के समक्ष रखेंगे और लोगों की सुविधा के लिए जमीनी लड़ाई लड़ेंगे। उनका यह लक्ष्य है कि अगले विधानसभा चुनाव में हरोली क्षेत्र में भाजपा को विजयी बनाएंगे। अशोक कुमार शोकी ग्राम पंचायत छेत्रां और टाहलीवाल ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान रहे चुके हैं। वह बीत क्षेत्र के चर्चित चेहरों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरोली भाजपा के नेता प्रो.राम कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों मंडल अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी फूल मालाएं पहनाकर अनीता जसवाल और अशोक कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed