फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   An atmosphere of fear is being created by the attack on the industrialist: Kaushal

उद्योगपति पर हमले से बनाया जा रहा भय का माहौल : कौशल

Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
An atmosphere of fear is being created by the attack on the industrialist: Kaushal
हरोली ब्लाक औद्योगिक एसोसिएशन नंगल पंजाब में एक उद्योगपति और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घ
घटना की निंदा की, कहा-कार्रवाई न हुई तो सरकार के प्रति बढ़ेगा अविश्वास
विज्ञापन

हरोली ब्लाक औद्योगिक एसोसिएशन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली ब्लाॅक औद्योगिक एसोसिएशन ने हिमाचल प्रदेश से सटे नंगल में एक उद्योगपति और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में इसे शर्मनाक और निंदनीय बताया। राकेश कौशल ने कहा कि यह पहली बार है जब देवभूमि की प्रतिष्ठा को इस प्रकार ठेस पहुंची है। एक जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं। उद्योगपति राकेश गुप्ता ने बताया कि सात फरवरी को जब वे परिवार सहित नंगल के एक होटल से भोजन कर बाहर निकले तो कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पांच हमलावरों ने उनके भाई और पत्नी के साथ भी मारपीट की। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसमें एक स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल था। एसोसिएशन के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से उद्योगपतियों में भय का माहौल बन सकता है, जिसे रोका जाना जरूरी है। प्रेसवार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल के साथ महासचिव रोहित वर्मा, प्रेस सचिव कपिल आनंद, ज्वाइंट सेक्रेटरी अंशुल बाटला, राजेश गुप्ता, दीपक पूरी, बलजीत सिंह, जेपी सक्सेना, किरणदीप सिंह, राजेश धीर, दीपक रायजादा, सुखविंदर जोशी, अश्वनी शर्मा, राकेश कुमार, केवल सिंह सहित कई अन्य उद्योगपति मौजूद रहे। एसोसिएशन ने यह स्पष्ट किया कि यदि इस घटना पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो उद्योग जगत में सरकार के प्रति अविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed