फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Akshara and Mehak of Amb brought laurels to the state, honored by SDM

Una News: अंब की अक्षरा और महक ने किया प्रदेश का नाम रोशन, एसडीएम ने किया सम्मानित

Fri, 07 Nov 2025 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Akshara and Mehak of Amb brought laurels to the state, honored by SDM
अंब (ऊना)। सक्षम बॉक्सिंग क्लब अंब की दो होनहार खिलाड़ी अक्षरा और महक भारद्वाज को एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 28 अगस्त से 3 नवंबर तक आयोजित अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। एसडीएम सचिन शर्मा ने कहा कि अक्षरा और महक की यह उपलब्धि न केवल अंब क्षेत्र, बल्कि पूरे ऊना जिला और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की कुल 12 बालिका बॉक्सर खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मेडल जीतकर लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का मैहतपुर बॉर्डर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सक्षम बॉक्सिंग क्लब के कोच राजेश शर्मा और सरोज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed