{"_id":"680cc005f867c6600b0180cb","slug":"agnikarma-and-panchkarma-facilities-started-in-ayurvedic-hospital-joh-una-news-c-93-1-ssml1047-152320-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आयुर्वेदिक अस्पताल जोह में अग्निकर्म और पंचकर्म की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आयुर्वेदिक अस्पताल जोह में अग्निकर्म और पंचकर्म की सुविधा शुरू
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
आयुष वेलनेस केंद्रों में भी सुविधाएं बढ़ाने को लेकर बनाई जा रही योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुर्वेदिक अस्पताल जोह में मरीजाें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल जोह में पंचकर्म और अग्निकर्म सहित विभिन्न सुविधाएं शुरू की गई हैं। इसका मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इन सुविधाओं के लिए स्थानीय लोगों की तरफ से लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। अब दौलतपुर क्षेत्र के लोगों को अग्निकर्म और जोंक थेरेपी जैसी सुविधाओं के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में जोह अस्पताल में रोजाना ओपीडी ही सुविधा मिल रही है। इसके अलावा आईपीडी की सुविधा शुरू करने के लिए भी विभाग की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। अग्निकर्म और पंचकर्म उपचार आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है और शरीर को स्वस्थ करने में मदद करता है। अग्निकर्म और पंचकर्म दोनों ही शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से मुक्त करने के लिए उपयोग किए जाते हैं। अग्निकर्म एक ऐसा उपचार है जिसमें शरीर के प्रभावित क्षेत्र पर नियंत्रित गर्मी का उपयोग किया जाता है। यह उपचार पुराने घावों, मांसपेशियों के तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा जोंक थेरेपी से नसों में सूजन, गंदे खून को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे मरीज को दर्द भी काफी कम होता है।
कोट्स
जोह अस्पताल में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसमें पंचकर्म, जोंक थेरेपी और अग्निकर्म की सुविधा भी शामिल है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
डाॅ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना