{"_id":"67f684923be3f0787f0c74d0","slug":"accused-of-hurting-religious-sentiments-on-social-media-una-news-c-93-1-una1002-150940-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर सोशल मीडिया ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत चलोला के एक व्यक्ति ने एक समुदाय के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने पर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सरदार चंचल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्ति रोहित कटवाल ने एक वीडियो पोस्ट की। आरोपी ने अपनी पोस्ट में हिंदू-सिख भाईचारे को तोड़ने तथा सामाजिक एकता खत्म करने के उद्देश्य से भड़काऊ शब्दावली का उपयोग किया। वीडियो में कहा कि एक समुदाय के लोग आतंकवादी है। सभी पंजाब से आ रहे लोगों को पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर रोका जाना चाहिए। आरोपी ने इस वीडियो में सभी हिंदुओं को हथियार उठाने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं आरोपी ने सबसे बड़े धार्मिक स्थल को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।