फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused arrested in minor girl murder case, on four days police remand

Una News: नाबालिग लड़की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in minor girl murder case, on four days police remand
गगरेट (ऊना)। उपमंडल के नंगल जरियालां गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले में गगरेट पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए एक संदिग्ध को पुलिस ने सोमवार को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंब के समक्ष पेशकर इसका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इस हत्या में संदिग्ध के साथ क्या कोई और भी शामिल है या नहीं। इसके साथ नाबालिग लड़की की हत्या के पीछे मकसद क्या रहा, इसका पता लगाने का भी पुलिस प्रयास करेगी। आरोपी की पहचान सुनील राणा, निवासी संधानी, जिला होशियारपुर पंजाब, हाल निवासी मवा कोहलां, दौलतपुर चौक के रूप में हुई।
विज्ञापन




नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल बोर्ड ने नाबालिग लड़की से अनैतिक कार्य होने की भी पुष्टि नहीं की। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगाना चाहती है कि किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या करने के पीछे असली मकसद क्या रहा। ध्यान रहे कि इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने बीते 12 दिसंबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला बबीता, पत्नी ललन साहनी, निवासी गजवा बसौली, जिला मधुबनी, बिहार ने बताया कि उसकी 12 वर्ष की बेटी सोमवार को गांव में एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया था कि वे कुछ माह पहले ही नंगल जरियालां में एक किराए के मकान में रहने आए और पेशे से मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


--

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि अपहरण के बाद हत्या के पीछे क्या मकसद था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने चार दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान संदिग्ध से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे का मकसद और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed