फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

पिलर का स्ट्रक्चर गिरने से पांच मजदूर दबे

Wed, 13 Nov 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
accident
भनुपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर बन रहे ओवर ब्रिज के लिए लोहे के सरियों से बन रहे पिलर का स्ट्रकचर गिर? - फोटो : Una
नंगल। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर कलित्रा गांव के पास भनुपली-बिलासपुर रेल मार्ग पर ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे मजदूरों पर भारी भरकम लोहे के सरियों का जाल गिर गया। इससे पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों और ओवर ब्रिज के निर्माण में जुटे मजदूरों की मदद से सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती करवाया गया। एक की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जांदला गांव में भनुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के ओवर ब्रिज के निर्माण चला रहा था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे पुल के निर्माण के लिए लोहे के सरियों से खड़े किए जा रहे पिलरों का स्ट्रक्चर अचानक काम करने वाले मजदूरों पर आ गिरा। इस दौरान एक महिला सहित पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। घायलों को राहगीरों और वहां काम कर रहे मजदूरों की मदद से निकाला गया। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। यहां एक मजदूर की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

हादसे की जांच में जुटे सब इंस्पेक्टर बलवीर चौधरी ने बताया कि हादसे में प्रवीण, पिंट्टू, शिव यादव, जतिन व पूजा घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed