फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A three wheeler overturned after coming in contact with electric wires fallen due to storm, nine sevadaars injured

Una News: अंधड़ से गिरे बिजली के तारों की चपेट में आकर पलटा थ्री व्हीलर, नौ सेवादार घायल

Sat, 14 Jun 2025 03:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
A three wheeler overturned after coming in contact with electric wires fallen due to storm, nine sevadaars injured
डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में सेवा करने जा रहे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। धार्मिक नगरी डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी के समीप ख्वाजा मंदिर के पास अंधड़ के कारण गिरे बिजली की तारों की चपेट में आकर सवारियों से भरा एक थ्री व्हीलर पलट गया। हादसे में करीब नौ लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में सेवा करने जा रहे थे। दुर्घटना में थ्री व्हीलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो मालिक मदन लाल निवासी अप्पर बसाल ने बताया कि डेरा नारी में हर शुक्रवार को सेवा के कार्यों के लिए श्रद्धालु आते हैं। इसी तरह वे दोपहर अढ़ाई बजे के पास सेवादारों को डेरा से लेकर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था कि ख्वाजा मंदिर के पास अंधड़ और बारिश के कारण पेड़ व खंभा गिरने से बिजली के तार उनके ऑटो के सामने आ गिरे और ऑटो के अगले टायर में तारों के फंसने से वह वाहन सहित गिर गए। गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण तारों में करंट प्रवाह नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे में आश्रम जा रहे सेवादारों को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों में विमला देवी, राम प्यारी, उषा देवी, कमला देवी, जय देवी, मीना कुमारी, कैलाश, उर्मिला देवी सभी निवासी लोअर बसाल शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि यह दुर्घटना प्राकृतिक कारणों से हुई। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed