फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A person from Naili is accused of disturbing the harmony of the village

Una News: नाईली निवासी व्यक्ति पर गांव का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

Thu, 10 Apr 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
A person from Naili is accused of disturbing the harmony of the village
लोगों ने उपायुक्त को दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन


कहा- सौहार्द को बिगाड़ने वालों के खिलाफ जल्द हो करवाई

बोले- संतों की मूर्ति स्वयं खंडित कर बिगाड़ रहा माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बंगाणा क्षेत्र के नाईली के बाशिंदों ने गांव के एक व्यक्ति पर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। लोगों ने उपायुक्त को दिए शिकायत पत्र में बताया कि आरोपी राम प्रकाश ने हमारे पूर्वजों के उपासना स्थल टयाला पीपल पर एक मूर्ति कुछ महीने पहले रख दी। इसके बाद आरोपी ने अपने माता-पिता की मूर्तियां भी वहां पर स्थापित कर दीं। जब गांववासियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि मैं यह मूर्तियां उठाकर अपनी जगह पर स्थापित कर लूंगा लेकिन उसने गांव वासियों के प्रति रोष व्यक्त किया और देवी देवताओं के नाम से डराता रहा। फिर उसने गांव वासियों के बिना पूछे टयाला पीपल पर संत श्री रविदास की मूर्ति रख दी।
दूसरी तरफ अनुसूचित जाति के लोगों को उकसाया कि उनकी मूर्ति गांव वालों ने खंडित कर दी। इसके बाद सभी गांववासी इसके कृत्य से आहत हुए और उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों को बुलाकर बैठक की। संत श्री रविदास समाज के प्रधान रमेश बंगा, मोहिंदर बंगा, बलवीर, जगत राम, सेवानिवृत्त राज्य मुख्य अभियंता मेला राम दड़ोच उपस्थित रहे। वहां बैठकर उन्होंने निश्चित किया कि मूर्ति की जिम्मेदारी राम प्रकाश की होगी। राम प्रकाश अपनी जमीन देकर मूर्ति की स्थापना करे। लोगों ने कहा कि बैठक के अगले दिन गांववासियों ने ग्राम पंचायत प्रधान को बुलाकर मौका दिखाया तो उसी रात को राम प्रकाश ने एक वीडियो बनाया, जिसमें झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाकर अनुसूचित जाति के लोगों को उकसाया लेकिन गांववासियों ने सौहार्द न बिगाड़ने के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान विजय कुमार, वार्ड पंच दिव्या, सीएल शर्मा, कैप्टन चमन लाल शर्मा, किशोरी लाल,किरण कुमार, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, उर्वशी शर्मा, रंजना, रामलोक,संजय कुमार,फतह चंद ,सतीश कुमार, राजिंदर , रवि,मदन लाल,बलराज ,सुनील,कमल आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जल्द मामले का संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी बंगाणा को निर्देश दिए। कार्यकारी उपमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू कर दी और जल्द हल होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed