{"_id":"68de7bd7c54953819907d91e","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-swan-river-for-bhaldi-kheda-kalmot-at-a-cost-of-rs-35-crore-una-news-c-93-1-mrt1064-167513-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भलड़ी-खेड़ा कल्मोट के लिए स्वां नदी पर 35 करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भलड़ी-खेड़ा कल्मोट के लिए स्वां नदी पर 35 करोड़ से बनेगा पुल
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने रखा नींव पत्थर, टेंडर भी पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्वां नदी पर 35.50 करोड़ की लागत से बनने वाले 511.96 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण से उपमंडल नंगल के गांव भलड़ी और भलड़ी के उस पार रहने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में आने वाले दिनों में दो और पुलों का शिलान्यास किया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से इन पुलों की मांग कर रहे थे, लेकिन भाजपा और कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने इसे नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि भलड़ी को खेड़ा कल्मोट, कलित्रा को बेलाध्यानी और बेलाध्यानी को ही प्लासी से जोड़ने के लिए तीन पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पहले ही एक करोड़ रुपये के टेंडर पारित हो चुके हैं। भलड़ी से खेड़ा कल्मोट तक बनने वाले पुल से दूरी लगभग 15 से 20 किलोमीटर तक कम होगी। इससे न केवल यात्रा समय में बचत होगी, बल्कि हिमाचल को टोल टैक्स के रूप में दिए जाने वाले पैसों की भी बचत होगी।