{"_id":"23-55305","slug":"Una-55305-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ी-कोड़ी में युवक ने लगाया फंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ी-कोड़ी में युवक ने लगाया फंदा
Una
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत रविवार को रोड़ी-कोड़ी निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, अभी तक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस के अनुसार पवन कुमार (36) पुत्र मघा राम निवासी रोड़ी-कोड़ी ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी तथा वह घर पर अकेला था। रविवार सुबह पवन जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके भाई रविंद्र पाल ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन वह बाहर नहीं आया। किसी तरह दरवाजे को खोलकर देखा तो पवन कुमार छत से लटका हुआ था। रविंद्रपाल ने शोर मचाया और प्रधान को सूचना दी। पुलिस सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। पवन का एक बेटा है। पवन मेहनत-मजदूरी करके परिवार चला रहा था। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।