फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सरकारी सहकर्मी पर जड़ा दुराचार का आरोप

सरकारी सहकर्मी पर जड़ा दुराचार का आरोप

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Una
Una Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी विभाग के कार्यालय में काम करने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आते ही जिला मुख्यालय पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। महिला के साथ दुराचार करने का आरोपी व्यक्ति भी उसी के कार्यालय में सहकर्मी है, जिसने तीन माह पूर्व महिला को बहला-फुसला कर दुराचार किया। महिला ने घटना के संदर्भ में अदालत में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं अदालत ने भी पुलिस को आरोपी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित एक कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने अपने ही सहकर्मी पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप जड़ डाला। महिला ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके सहकर्मी ने लगभग तीन माह पूर्व उसके साथ दुराचार किया था। हालांकि, दिन भर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मामले को लेकर पशोपेश की स्थिति में रहे। इस संदर्भ में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। एसपी रविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed