{"_id":"5aae4cc04f1c1b4d0a8b585f","slug":"91521372352-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ में आईपीएच विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ में आईपीएच विभाग की छापेमारी
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
कुटलैहड़ में आईपीएच विभाग की छापेमारी
ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत पेयजल का दुरुपयोग पर आईपीएच विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में अलग-अलग दगहों पर दबिश दी। सहायक अभियंता केके गुप्ता ने बताया कि पेयजल का दुरुपयोग करने की शिकायतें मिल रही थी जिस पर छापेमारी की गई। टीम ने छड़ियाना गांव के समीप पानी की लाईन से सीधे कनेक्शन करने पर एक व्यक्ति को पकड़ा। इस कारण कोहडरा, पड़ियोला में पेयजल की समस्या हो रही थी। लठियाणी सर्कल के जेई आशीष ने पंसाई गांव में एक व्यक्ति को पेयजल का दुरुपयोग करने पर रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके चलते उसका पानी का कनेक्शन काट दिया गया। सहायक अभियंता केके गुप्ता ने कहा कि यदि कोई पेयजल का दुरुपयोग करते पाया जाता है तो तुरंत प्रभाव से उसका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।