{"_id":"5accec4c4f1c1b833d8b45e9","slug":"81523379276-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित हो स्कूल बसों की जांच : मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित हो स्कूल बसों की जांच : मोर्चा
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नियमित की जाए स्कूल बसों की जांच : मोर्चा
कहा-सड़कें ठीक नहीं तो विभाग पर हो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। हादसे पर ही स्कूलों की जांच की बात करना और जांच के लिए टीमें बनाने तक ही बात नहीं रहनी चाहिए, बल्कि नियमित जांच अधिकारियों को अपने स्तर पर करनी चाहिए। इससे हादसों की गुंजाइश कम रहेगी। हादसों पर ही जागना अच्छे संकेत नहीं हैं। यह बात ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट में नूरपुर बस हादसे में अनमोल जानों के जाने पर शोक व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह ऐसी घटना है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सबक लेते हुए रेगुलर जांच की व्यवस्था होनी चाहिए और निजी स्कूलों की बस हो या सरकारी जो भी व्यवस्था हो, उसकी हर जांच होनी चाहिए। जिनके पास परमिट नहीं है उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवहन विभाग, जिला प्रशासन को इस पर लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि हादसे के स्थान पर सड़क सही नहीं थी तो हमारी मांग है कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, जनहित मोर्चा के सलाहकार चमन लाल चौधरी, डॉक्टर सुभाष शर्मा, चेयरमैन हरिओम गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवकुमार सांभर, संजीव कुमार, नवीन हंस, राजन पुरी, राजीव शर्मा, ज्योति लाल बग्गा और हर्ष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक हों।