{"_id":"5be45e27bdec2269ae773c46","slug":"71541692967-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन बाबा विश्वकर्मा जग नू तारन आए पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन बाबा विश्वकर्मा जग नू तारन आए पर झूमे श्रद्धालु
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया विश्वकर्मा मंदिर में शीश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के विश्व कर्मा मंदिर में वीरवार को झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ 70वें तीन दिवसीय उत्सव का आगाज हुआ। विश्वकर्मा दिवस के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव में बिलासपुर जिला के धलेट गांव के भजन गायक एवं कथावाचक गुरदेव सिंह ने भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ उत्सव का आगाज किया। गुरदेव सिंह ने धन बाबा विश्व कर्मा तेरी हो रही जय जय कार तथा धन बाबा विश्वकर्मा जग नू तारन आये भजन के साथ ही भगवान विश्वकर्मा की कथाओं के जरिये श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा के जीवन के बारे में बताया। विश्वकर्मा दिवस के चलते सुबह-सवेरे ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो चुका था।
विज्ञापन
विश्वकर्मा मंदिर में 70वें धार्मिक वार्षिक उत्सव में प्रदेश एवं बाहरी राज्यों से आए कलाकारों, कथावाचकों ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोता लगवाया। मंदिर परिसर मेें मंदिर कमेटी के सदस्यों ने हस्तनिर्मित आकर्षक झांकियों की प्रदर्शनी भी लगाई। विश्वकर्मा उत्सव पर श्रद्धालुओं एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सालाना कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित सीसे बाल स्कूल संतोषगढ़ के स्वयंसेवी छात्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन