फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   70 huts of migrants burnt to ashes in Nandpur, loss of lakhs

Una News: ऊना के नंदपुर में प्रवासियों की 57 झुग्गियां जलीं, ऊना रोड पर एक मोबाइल शॉप में

Tue, 29 Apr 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Apr 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
70 huts of migrants burnt to ashes in Nandpur, loss of lakhs
नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक
नंदपुर (ऊना)। विकास खंड अंब में सोमवार को दो अलग-अलग आग लगने की घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पहली घटना में नंदपुर पंचायत में  भीषण अग्निकांड में प्रवासियों की लगभग 57 झुग्गियां राख हो गईं। वहीं, अंब के ऊना रोड पर स्थित एक मोबाइल शॉप में आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

पहली घटना के समय गनीमत रही कि अधिकांश प्रवासी मजदूरी करने बाहर गए हुए थे और बच्चों के अलावा कोई नहीं था। बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने से कोई नुकसान नहीं हुआ और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये प्रवासी पिछले 25 वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे। सरकारी भूमि पर अस्थायी झुग्गियां बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। मगर प्रशासन के अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद उन्होंने निजी भूमि पर खड़पोश आशियाने बना लिए थे। सोमवार दोपहर के समय एक झुग्गी में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते विकराल रूप में फैल गई। आग की चपेट में आने के कारण सभी झुग्गियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी गई। वहीं, प्रवासी भी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आए, लेकिन तब तक झुग्गियों के अंदर रखा सामान, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नगदी जलकर राख हो चुका था। घटना में तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा है।

नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक

नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक

नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक

नंदपुर पंचायत में जलकर राख हुईं प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed