फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   65 illegale wine peti recover from inova vehicle in bangana una district himachal

बंगाणा में इनोवा गाड़ी से 65 पेटी अवैध शराब बरामद

Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
65 illegale wine peti recover from inova vehicle in bangana una district himachal
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल में रविवार देर शाम को स्थानीय पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक कार से करीब 65 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गाड़ी सहित पूरे सामान को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंगाणा उपमंडल के नलवाड़ी चौक पर पुलिस ने रविवार देर शाम नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस की टीम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ी नाके के करीब पहुंची। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोककर चालक को दस्तावेज दिखाने को कहा। इसी दौरान पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी की तलाशी ली तो पाया कि गाड़ी शराब से भरी थी। पुलिस के पूछने पर चालक ने गाड़ी में लोड किए सामान के बारे में कुछ नहीं बताया। गाड़ी में शराब की बोतलों से भरी कुल 65 पेटियां थी। पुलिस को चालक ने अपना नाम विजय कुमार उर्फ बंटी निवासी त्यार (खुरवाईं) तहसील बंगाणा जिला ऊना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पंजाब के नवांशहर जिला के मूसापुरा गांव निवासी सरवन सिंह के नाम है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मंडी में हुए जहरीली अवैध शराब के गोरखधंधे से इस तस्करी का कोई संबंध तो नहीं है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कहा कि पुलिस पकड़ी गई शराब के नमूने जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed