{"_id":"5a40efa94f1c1bc20a8b4b9d","slug":"61514205097-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोगा गांव में तेंदुए का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोगा गांव में तेंदुए का आतंक
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरोली (ऊना)।
क्षेत्र के गांव पंडोगा में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का महौल है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ रिहायशी क्षेत्रों में दहाड़ रहा है। इससे ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग डर के साए में जी रहे हैं। तेंदुए ने पंडोगा निवासी रणजोध के घर में दबिश देकर उनके पालतू कुत्ते को उठा लिया।
रणजोध सिंह ने बताया कि शाम को जब उनका कुत्ता काफी भौंक रहा था तो उन्होंने सोचा कि शायद कहीं कोई अन्य जानवर या कुत्ता होगा। उन्होंने जब सुबह उठकर देखा तो उनके घर के समीप ही उनका कुत्ता तेंदुए का शिकार हो चुका था। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में अमित कुमार, नंदलाल, रूप सिंह, मलकीयत सिंह, सुरजीत सिंह, तिलक राज और रामलाल ने बताया कि तेंदुआ काफी दिनों से रिहायशी क्षेत्रों के पास घूम रहा है जिससे ग्रामीणों में भय माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन