{"_id":"6b01d6e6e7bf090a8408c939","slug":"60-teachers-learned-new-active-learning-techniques-una-news-c-93-1-ssml1048-214260-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 60 शिक्षकों ने सीखी सक्रिय अधिगम की नई तकनीकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 60 शिक्षकों ने सीखी सक्रिय अधिगम की नई तकनीकें
Sat, 21 Nov 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
ऊना। एसएसआरवीएम ऊना में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में सक्रिय अधिगम पद्धति विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 60 शिक्षकों ने भाग लेकर आधुनिक शिक्षण विधियों की जानकारी हासिल की।
प्रशिक्षण विशेषज्ञ संजय कुमार और रंजना पराशर ने समूह चर्चा, सामूहिक परियोजनाओं, समस्या समाधान और प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय अधिगम की बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि शिक्षण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने से उनमें तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, संवाद कौशल और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास जरूरी है। वहीं, प्रधानाचार्या बृज बाला शर्मा ने कहा कि शिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, खोज और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना भी है।