फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   25 cartons of country-made liquor seized from a car in Bathri.

Una News: बाथड़ी में कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद

Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 23 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
25 cartons of country-made liquor seized from a car in Bathri.
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाथड़ी के पास एक कार से देसी शराब की 25 पेटियां बरामद बरामद की हैं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की देर रात हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना टाहलीवाल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बाथड़ी के पास एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार से शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में कुल 600 अधिया शीशियां पाई गईं। शराब को कार में ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान तारूष निवासी कोटला कलां, तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed