फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   21 cases of chitta caught in three months, 224 grams of drugs recovered

Una News: तीन माह में पकड़े चिट्टा के 21 मामले, 224 ग्राम नशा बरामद

Tue, 25 Mar 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
21 cases of chitta caught in three months, 224 grams of drugs recovered
नशे की तस्करी को रोकने के लिए विशेष पुलिस दल का किया गठन : राकेश
विज्ञापन

ऊना में पुलिस की चिट्टे के खिलाफ निर्णायक जंग तेज
प्रशासन-पुलिस का स्पष्ट संदेश... चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली, बख्शा नहीं जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में चिट्टा के खिलाफ जंग को और तेज किया जा रहा है। चिट्टा का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई और विशेष पुलिस दल का गठन भी किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के व्यापार में संलिप्त हर व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। जानकारी के अनुसार साल 2024 में जिले में नशे के विभिन्न मामलों से जुड़े 105 केस दर्ज करके 168 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इनमें से 76 मामले चिट्टा के रहे। 650 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। इस साल नशे के 27 नए केसों में 36 गिरफ्तारियां की गई हैं। इनमें चिट्टा के 21 मामलों में 224 ग्राम नशा जब्त किया गया। बीते 15 माह में 97 अभियोग और कुल 874 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। फरवरी में मैहतपुर थाना क्षेत्र में छापे के दौरान 19.14 ग्राम चिट्टा और 10,700 रुपये ड्रग मनी जब्त की गई। बीते सोमवार को हरोली और टाहलीवाल थाना क्षेत्र में दबिश के दौरान चूरा पोस्त, अवैध देसी कट्टा (पिस्टल), जाली नंबर प्लेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साफ शब्दों में कहा है कि नशे के खिलाफ इस जंग में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने प्रशासन को पूरी छूट दी है कि इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी स्पष्ट किया है कि चिट्टा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम समस्या की जड़ तक पहुंचकर इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि चिट्टा का नेटवर्क तोड़ने के लिए जिले में निगरानी बढ़ाई गई है। सीमांत जिला होने के कारण बाहरी राज्यों से नशे की तस्करी को रोकने के लिए विशेष पुलिस दल का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed