फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1,963 candidates filed their nomination papers on the second day in the district.

Una News: जिले में दूसरे दिन 1,963 प्रत्याशियों ने भरे परचे

Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 09 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
1,963 candidates filed their nomination papers on the second day in the district.
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 1,963 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

इनमें 14 जिला परिषद, 184 पंचायत समिति, 521 प्रधान, 382 उपप्रधान और 862 वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के अंतर्गत 487 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दायरे किए हैं। इनमें 3 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, 35 उम्मीदवारों ने पंचायत समिति, 247 उम्मीदवारों ने प्रधान पद, 113 उम्मीदवारों ने उपप्रधान और 89 उम्मीदवारों ने वार्ड पंच के नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गगरेट में 354 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं जिनमें 1 प्रत्याशी जिला परिषद, 51 प्रत्याशी पंचायत समिति, 66 प्रत्याशी प्रधान पद, 49 प्रत्याशी उपप्रधान पद और 187 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के हैं।
उपमंडल अंब में कुल 394 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 2 जिला परिषद, 42 पंचायत समिति, 71 प्रधान पद के लिए, 71 उप प्रधान पद और 208 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।
वहीं, उपमंडल हरोली में 363 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनमें 4 जिला परिषद, 29 पंचायत समिति सदस्य, 78 प्रधान, 67 उपप्रधान और 185 वार्ड सदस्य प्रत्याशी शामिल हैं। इसके अलावा उपमंडल बंगाणा में कुल 365 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें 4 जिला परिषद, 27 पंचायत समिति, 59 प्रधान पद, 82 उपप्रधान पद और 193 वार्ड सदस्य उम्मीदवार शामिल हैं।

जतिन लाल ने बताया कि इसके उपरांत अब नामांकन पत्र 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी जबकि 14 एवं 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। उसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed