फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर

Sat, 10 Feb 2018 06:44 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज ऊना दौरे पर
विज्ञापन

कुटलैहड़ को मिलेगी करोड़ों की सौगात
रामगढ़धार उठाऊ पेयजल योजना का करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 फरवरी को ऊना के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र की समूरकलां पंचायत के बरनोह से डंगोली वाया आबादी राजपूतां, जट्टां और सौड मोहल्ला के लिए लगभग 4.51 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास करेंगे। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके बाद मोमन्यार पंचायत में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से मोमन्यार उठाऊ पेयजल योजना के सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस योजना के तहत 10 गांवों की लगभग साढ़े तीन हजार आबादी लाभान्वित होगी। मंदली से 10.82 करोड़ की लागत से रामगढ़धार उठाऊ पेयजल योजना के सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस योजना से 55 गांवों की लगभग 17 हजार आबादी लाभान्वित होगी। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग दो बजे बंगाणा में एक जनसभा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed