Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pump operator has not received wages for a year

Una News: एक साल से पंप ऑपरेटर को नहीं मिली मजदूरी

Tue, 17 Nov 2026 05:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Pump operator has not received wages for a year
मुबारिकपुर (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सिद्ध चलेड़ में जल शक्ति विभाग की नल-जल योजना के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटर को एक साल से मजदूरी नहीं मिली है। महज पांच हजार रुपये मासिक मानदेय पर काम करने वाले मोहित कुमार का आरोप है कि लगातार सेवाएं देने के बावजूद उसे अब तक भुगतान नहीं किया गया। एक साल की 60 हजार रुपये की बकाया राशि के लिए वह ठेकेदार के चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन

मोहित कुमार ने बताया कि उसने योजना के तहत एक साल तक पंप ऑपरेटर के रूप में काम किया लेकिन इस अवधि में उसे एक महीने का भी मानदेय नहीं मिला। बकाया राशि मांगने पर ठेकेदार पहले अगले महीने भुगतान करने का आश्वासन देता रहा। अब उसका कहना है कि जल शक्ति विभाग से भुगतान मिलने के बाद ही मजदूरी दी जाएगी। मोहित के अनुसार, क्षेत्र में काम करने वाले अन्य श्रमिकों और बेलदारों का भुगतान भी कई महीनों से लंबित है। पंप ऑपरेटर मोहित कुमार ने जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को पत्र भेजकर एक साल की बकाया मजदूरी के 60 हजार रुपये जल्द जारी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार के अनुसार, संबंधित मद में बजट उपलब्ध नहीं हुआ। इस मद के तहत ठेकेदारों की करीब 70 लाख रुपये की देनदारी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed