{"_id":"5a424f2f4f1c1b74698c416d","slug":"191514295087-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायजादा ने ऊना बस स्टैंड का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायजादा ने ऊना बस स्टैंड का लिया जायजा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते विधायक सतपाल रायजादा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना।
विज्ञापन
ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार को ऊना में निर्माणाधीन बस अड्डे का जायजा लिया। बस स्टैंड का निर्माण कर रही कंपनी के साइट इंचार्ज राकेश डोगरा ने विधायक को बताया कि बस अड्डा नए वित्त वर्ष में आमजन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कहा कि इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में शॉपिंग कांप्लेक्स, गाड़ियों की पार्किंग, टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि नया बस अड्डा पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। बस अड्डे में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ऊना वासियों की मांग पर पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इसका कार्य शुरू करवाया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका शिलान्यास किया था, जो अब कुछ माह बाद पूर्ण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना वासियों को नए साल के तोहफे के रूप में नया बस अड्डा मिलेगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हो, उसके लिए वह अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस अवसर पर मुकेश चौधरी, सोनू मक्कड़, नवदीप शर्मा, लक्ष्मी चंद शर्मा, प्रदीप कुमार एवं कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
....
ग्रामीणों ने रायजादा को दी बधाई
ऊना। कांग्रेस कार्यालय ऊना में मंगलवार को झुड़ोवाल खुई के ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित विधायक सतपाल रायजादा से मुलाकात की। सतपाल रायजादा ने ग्रामीणों का अभिनंदन स्वीकार किया। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि वह ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कहा कि क्षेत्र का विकास करवाने में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान भी उपस्थित रहे। इससे पहले विधायक सतपाल रायजादा ने मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में भी हाजिरी भरी।
विज्ञापन
000